सुस्वागतम्

आप सभी ब्लाँगर गणों का तथा विजिटरों का हमारे ब्लाँग में स्वागत है।





शनिवार, 5 मार्च 2011

फूलों की खुशबू क्यों घट रही है ?






क्या आपने कभी सोचा की दिन-प्रतिदिन फूलों की खुशबू क्यों घट रही है ? एक रिपोर्ट के अनुसार फूलों की खुशबू से आकर्षित होकर फूलों पर बैठने वाली तितलियाँ एवं कीट अब इनके पास आने से कतरातें है। इसी कारण से कई महत्वपूर्ण परागण करने वाले कीट अब इस दुनियां से विलुप्त हो चुके है।

वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदूषण विहीन स्थानों में फूलों की खुशबू १००० से १२०० मीटर तक पहुँचती है लेकिन वर्तमान प्रदूषित वातावरण में यह दूरी घटकर मात्र २०० से ३०० मीटर तक सिमट कर रह गई है। फलतः परागण करने वाले कीटों का फूलों तक पहुंचना अत्यंत कठिन होता जा रहा है , जिसके कारण पौधों में परागण की क्रिया बहुत कम या नहीं के बराबर हो पा रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार फूलों की खुशबू का ९० प्रतिशत भाग प्रदूषण समाप्त कर देता है। फूलों की खुशबू में पाय जाने वाले रसायन अत्यंत वाष्पशील होते है.और सरलता से ओजोन रेडीकल जैसे प्रदूषण से रासायनिक बंध बना लेते है, फलस्वरूप फूलों की खुशबू चली जाती है।

1 टिप्पणी: