सुस्वागतम्

आप सभी ब्लाँगर गणों का तथा विजिटरों का हमारे ब्लाँग में स्वागत है।





सोमवार, 23 अगस्त 2010

पर्व राखी पूर्णिमा का




राखी पूर्णिमा अर्थात् रक्षा बन्धन, एक ऐसा पर्व जिससे वस्तुतः सभी लोग भलिभाँति परिचित होंगे। इस पर्व में बहन अपने भाई के माथे में तिलक कर और कलाई में राखी बाँधकर भगवान से भाई की रक्षा की तथा लम्बी उम्र की कामना करती हैं, जबकि भाई, बहन की तउम्र रक्षा करने की शपथ लेता है। रक्षा बन्धन पर्व का इतिहास काफी पुराना रहा है।
प्राचीनकाल से ही भारत देश में यह पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है। भाई-बहन के पावन रिश्ते के कई जीवान्त उदा0 भी रहे हैं, जिसमें भाई ने बहन की राखी को स्वीकार कर बहन की रक्षा की है। उदा0 स्वरूपः- 15वीं शताब्दी में चितौङ की महारानी कर्णवती नें अपने राज्य को बचाने के लिए मुगल बाहशाह हुमांयु को राखी भेजी थी, जिसे हुमाँयु ने सहर्ष स्वीकार कर रानी कर्णवती को अपनी बहन माना था और उसके राज्य को बचाया था। इसी तरह राजा एलेक्सजेन्डर की पत्नी ने अपने राज्य को बचाने के लिए राजा पुरू को राखी भेजी थी, जिसे राजा पुरू ने भी स्वीकार कर लिय़ा था। इसी तरह भारतीय इतिहास में भाई-बहन के इस रिश्ते के और भी कई उदा0 मिलते हैं, चाहे वह कृष्ण-द्रौपदी रहें हों या यामा-यमुना सभी नें इस परम्परा को जारी रखा।
रक्षा बन्धन का पर्व भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे भारत के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सें में इसे राखी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। उङीसा में इसे ग्रहम पूर्णिमा तथा मध्य भारत में इसे कजरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। भारत के कुछ वेस्टर्न हिस्सों में इस पर्व को नारियल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा कुछ जगहों में इस पर्व को पवित्रोपन, जन्यो पुन्यु तथा उपकारमम इत्यादि नाम से भी जाना जाता है।

भाई-बहन के इस पावन हर्षोल्लास पर्व के सम्बन्ध में कुछ लाइनें कविता स्वरूप प्रस्तुत हैः-

सुहावने मौसम में रक्षा बन्धन की बहार आई
प्यारी बहन खुशियों की शौगात लाई,
रंग-बिरंगी राखी से सजे भाई की कलाई
हमेशा खुश रहें बहन और भाई।

ऐसे ही बनी रहे इन दोनों मे मिठास
न आये कभी इनके रिश्तें में खटास,
ये है भाई-बहन का पावन पर्व
होना चाहिए हम सबको गर्व।