सुस्वागतम्

आप सभी ब्लाँगर गणों का तथा विजिटरों का हमारे ब्लाँग में स्वागत है।





रविवार, 17 जून 2012

पापा मेरे पापा




पापा मेरे पापा
सबसे अच्छे पापा


सबसे पहले सभी बङे-बूढे पूज्य पिता जी लोगो को फादर्स डे की बधाई। फादर्स-डे सभी पिताओं के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा हम पूर्वजों की स्मृति और उनके सम्मान के रूप में भी इस पर्व को मनाते है। यह दिन दुनिया के सभी देशों में अलग-अलग तिथियों में मनाया जाता है। भारत में यह दिन 17 जून को मनाया जाता है। फादर्स-डे का उत्सव सर्वप्रथम 5 जुलाई 1908 को फेयरमाँट, पश्चिम वर्जीनिया में विलयम्स मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च में आयोजित किया गया था। इस आयोजन से लगभग 6 माह पूर्व दिसम्बर 1907 में मोनोगाह, पश्चिम वर्जीनिया में एक खान दुर्घटना में लगभग 300 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमे से ज्यादातर लोग पिता थे। उनकी याद में यह पर्व सर्वप्रथम जुलाई 1908 में आयोजित किया गया था। तबसे से लेकर आज तक यह पर्व अलग-अलग देशों में अलग-अलग तिथियो में मनाया जाता है।

इस पर्व के अवसर पर सभी पिताओं को हमारा कोटि-कोटि नमन।


हैप्पी फादर्स-डे

1 टिप्पणी: